1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Published : Dec 16, 2024 09:59 am IST,  Updated : Dec 16, 2024 09:59 am IST

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल हुए उम्मीदवारों के काम की खबर है। भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

UP Police Constable DV Admit Card 2024- India TV Hindi
UP Police Constable DV Admit Card 2024 Image Source : UPPRPB

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए उपस्थित होने की मंशा रखते हैं, वे यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Stories

बता दें कि बोर्ड द्वारा 26 दिसम्बर 2024 से प्रदेश के 75 जिलों में कांस्टेबल नागरिक पुलिस-2023 के पदों पर सीधी भर्ती के अन्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट्स की जांच एवं फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Direct link to download UP Police Constable DV Admit Card 2024

जो अभ्यर्थी डीवी और पीएसटी के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उस पर डीवी और पीएसटी की निर्धारित तारीख और समय की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में बताए गए मूल डाक्यूमेंट और मूल दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रति के साथ तय की गई तारीख पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

UP Police Constable DV Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी पुलिस कांस्टेबल डीवी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मदद के लिए यहां करें संपर्क

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है तो वह हेल्पलाइन नंबर-8867786192 पर संपर्क कर सकता है।

अन्य जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर 2024 को घोषित किया गया था। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को करीब 28.91 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को करीब 19.26 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सभी परीक्षा के दिनों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन