1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जारी हो गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें

जारी हो गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें

 Published : Aug 16, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Aug 16, 2024 06:42 pm IST

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इसे डाउनलोड करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police- India TV Hindi
जारी हो गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप Image Source : FILE PHOTO

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की गलती मत कीजिएगा। जारी होने के बाद आप इसमें दिए गए इनफॉर्मेशन को बहुत ही सावधानी से चेक करें, कि कहीं कोई गलती हो नहीं की गई है। इससे समय रहते आप सुधार के लिए हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं। लिखित परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अगर किसी उम्मीदवार को सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है तो वे 8867786192 एवं 9773790762 नंबर पर कॉल कर समाधान पा सकते हैं। परीक्षा राज्य के 67 जिलों में होगी।

Direct link

दो पालियों पर होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23,24,25,30 व 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती होनी है।

ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉन इन क्रेडेंशियल डालें और सबमिट कर दें।
अब आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगी, इसे डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें:

अब बच्चों की खेल-खेल में होगी पढ़ाई, NCERT ने निकाली नई तरकीब, लांच किया 'ई-जादुई पिटारा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन