1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस में SI और ASI पदों पर भर्ती, 500 से ज्यादा वैकेंसी; शुरू हो चुके हैं आवेदन

यूपी पुलिस में SI और ASI पदों पर भर्ती, 500 से ज्यादा वैकेंसी; शुरू हो चुके हैं आवेदन

 Published : Dec 22, 2025 11:46 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 11:46 am IST

उत्तर प्रदेश में पुलिस एसआई और एएसआई के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया uppbpb.gov.in पर शुरू हो गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर(SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइच पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 जनवरी 2026 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 19 जनवरी 2026 है। 

यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती: वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 537 पदों को भरा जाएगा। इनमें 

  • सब इंस्पेक्टर: 112 पद
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क): 311 पद
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स): 114 पद

यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती: कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को uppbpb.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदावरों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।

ये भी पढ़ें- 

11वीं और 12वीं क्लास के लिए AI की किताबें तैयार करेगा NCERT, गठित की एक टीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन