1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी पुलिस में 4543 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानें आवेदन की तारीख

यूपी पुलिस में 4543 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानें आवेदन की तारीख

 Published : Aug 12, 2025 11:43 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 11:56 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों पर 4543 पदों के लिए भर्ती शुरू की है। आवेदन 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन से पहले OTR पंजीकरण अनिवार्य है।

up police recruitment- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS/X (@DGPUP)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य नें पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर दी है। UPPRPB ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के कुल- 4543 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने और खत्म होने की तारीख क्या है।

कब से शुरू होंगे आवेदन?

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर हो रही सीधी भर्ती के लिए के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख 12/08/2025 तय की गई है। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 11/09/2025 की है। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के one time registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। 

OTR एवं आवेदन हेतु लिंक- https://apply.upprpb.in

परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट- https://uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- RRB मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड पदों के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा

CAT 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबिलिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन