1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC CAPF का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC CAPF का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2023 05:11 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 05:11 pm IST

UPSC CAPF का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC- India TV Hindi
UPSC CAPF Admit Card 2023 Image Source : UPSCONLINE.NIC.IN

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 14 जुलाई, 2023 को यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ई सेंट्रल आर्म्ड फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जाम -2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। बता दें कि परीक्षा 6 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलॉट किए गए स्थान पर ई-एडमिट कार्ड दिखाना होगा। परीक्षा के प्रत्येक सेशन में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को फोटो आईडी कार्ड भी साथ ले जाना आवश्यक है, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में जिक्र है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

Direct link to download UPSC CAPF Admit Card 2023

UPSC CAPF Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
फिर लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अन्य जानकारी

नामांकन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा- पहली पाली सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि परीक्षा स्थल में एंट्री परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले यानी सुबह के लिए 09:50am बजे और दोपहर के लिए 01:50pm बजे बंद कर दिया जाएगा। एंट्री बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click Official Notice Here 

ये भी पढ़ें-

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स की होने वाली है बल्ले-बल्ले, सैलरी से जुड़ी है बड़ी बात

बीपीएससी 69वीं सीसीई और अन्य एग्जाम के लिए बढ़ा दी भर्ती की संख्या, यहा देखें डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन