नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर(सहायक लोक अभियोजक) और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 मई 2025 है।
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 111 पदों को भरा जाएगा।
- सिस्टम विश्लेषक: 1 पद
- विस्फोटक उप नियंत्रक: 18 पद
- सहायक अभियंता: 9 पद
- संयुक्त सहायक निदेशक: 13 पद
- सहायक विधायी परामर्शदाता: 4 पद
- सहायक लोक अभियोजक: 66 पद
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबवाइट upsconline.gov.in/ora पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
UK Board Exam Result: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम? जानें तारीख