1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSC Recruitment 2023: UPSC ने निकाली कई पदों के लिए भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

UPSC Recruitment 2023: UPSC ने निकाली कई पदों के लिए भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

 Published : Feb 11, 2023 11:40 am IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:40 am IST

UPSC Recruitment- सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। यूपीएससी ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें वैकेंसी डिटेल

UPSC Recruitment 2023- India TV Hindi
UPSC ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये है आपके लिए शानदार मौका। यूनियन पब्लिक संर्विस कमीशन( यूपीएससी) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। यूपीएससी ने सहायक नियंत्रक और अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 मार्च, 2023 को बंद हो जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 73 पदों को भरेगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।

ये रही वैकेंसी डिटेल

फोरमैन (एयरोनॉटिकल): 01 पद 

फोरमैन (केमिकल): 4 पद
फोरमैन कंप्यूटर (IT): 02 पद
फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 01 पद
फोरमैन (इलेक्ट्रिनिक्स): 01 पद
फोरमैन (Metallurgy): 02 पद
फोरमैन (टेक्सटाइल): 02 पद
डिप्टी डायरेक्टर: 12 पद
अस्टिटें कंटोलर: 47 पद
लेबर ऑफिसर: 01 पद

क्वालिफिकेशन

इन पद के लिए उम्मीदवार, यहां उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा देख सकते हैं।

Click here for the detailed notification

एप्लीकेशन फीस

इन पद के लिए उम्मीदवारों को केवल 25/- रुपये का शुल्क देना होगा।  ये भुगतान नकद या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

इस भर्ती परीक्षा के बाद इंटरव्यू कुल 100 अंकों के हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

 

इसे भी पढे़ं-
जल्दी करें! NEET पीजी परीक्षा के लिए कल खत्म हो रहा रजिस्ट्रेशन तारीख, यहां एक क्लिक में करें आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन