1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और सैलरी

Sarkari Naukri: फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Sep 20, 2023 06:05 pm IST

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 20 सितंबर से शुरू कर दिया गया है।

फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन - India TV Hindi
फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन Image Source : FILE

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 20 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व  योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2023 तक ही अप्लाई कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के कुल लगभग 709 पद भरे जाएंगे। इनमें 
फॉरेस्ट गार्ड के लिए 693 पद
वाइल्डलाइफ गार्ड के लिए 16 पद 

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट एग्जाम पास होना जरूरी है। साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

कितना मिलेगी सैलरी 
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को ग्रेड पे- 1900/-(मैट्रिक्स लेवल-2) के तहत वेतन मिलेगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

आवेदन शुल्क 
इस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पीईटी रजसिट्रेशन नंबर समेत और डिटेल्स डालूनी होंगी फिर पंजीकरण करना होगा। 
  • इसके बाद खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें: कहां है दुनिया की सबसे ठंडी जगह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन