1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 06:34 pm IST

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की तरफ से जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

सरकरी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की तरफ से जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।नोटिफिकेशन के मुताबिक इस इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजे तक है। 

भर्ती डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें -

  • 102 रिक्तियां अनारक्षित वर्ग के लिए हैं
  • 67 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए हैं
  • 19 रिक्तियां एसटी वर्ग के लिए हैं
  • 43 रिक्तियां ओबीसी-ए (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए हैं
  • 29 रिक्तियां ओबीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए हैं
  • 14 रिक्तियां पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं 
  • 26 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 सितंबर 2023
  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2023 दोपहर 3 बजे तक
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2023 दोपहर 3 बजे तक
  • ऑफ़लाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 13 अक्टूबर 2023
  • भुगतान चालान बनाने की अंतिम तारीख: 12 अक्टूबर 2023

एज लिमिट
इन पद पर आवेदन करने वाले जनरल मेडिकल ग्रेजुएट के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता रखने वालों के लिए 40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क
इस पद पर आवेदन करने वालों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹210 देने होंगे। एस.सी./एस.टी. पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों और 40% और उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाले बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) व्यक्तियों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

शैक्षिक योग्यता 
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 (1956 का 102) की पहली और दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग-2 में शामिल चिकित्सा योग्यता और पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकरण होना चाहिए। इस रिक्रूटमेंट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दुनिया के किस देश में है सबसे कम Death Rate

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन