अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यूपी में फॉरेस्ट गार्ड, वन्य जीव रक्षक के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी जो 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से इस विवरण से अवगत होते हैं।
आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीम पास या उसके समकक्ष होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा और फिर अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 708 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक के पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक