अगर आप भी SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए एक शानदार खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। SBI CBO भर्ती के लिए उम्मीदवार अब 25 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 फरवरी 2026 है। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदावार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2050 पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। ऑनलाइन टेस्ट में 120 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट खत्म होने के तुरंत बाद लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद