1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI SCO भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, 900 से ज्यादा है वैकेंसी

SBI SCO भर्ती के लिए आगे बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, 900 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Dec 24, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 03:02 pm IST

SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार अब इस भर्ती के लिए किस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय स्टेट बैंक ने SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन करने से रह गए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट को एक्सटेंड करने के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं।

अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?

जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनसुार, SBI SCO भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को 5 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

नोटिस को कैसे करें चेक

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद करेंट ओपनिंग्स वाले लिंक पर क्लिक करें। इतना करते ही आपके सामने डिटेल खुलकर आ जाएगी। अब उम्मीदवार इसे चेक कर लें।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन के लिए सीधा लिंक

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 996 पदों को भरा जाएगा।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये देने होंगे, यह फीस UR/EWS/OBC कैटेगरी के लिए लागू है। SC/ST/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस देने से छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- 

CTET फरवरी 2026 के आवेदन में करना है सुधार? तो जान लें किन फील्ड्स में कर सकते हैं करेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।