1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली में कल से स्कूलों की टाइमिंग होगी नॉर्मल, मौसम में सुधार को देखते हुए लिया फैसला

दिल्ली में कल से स्कूलों की टाइमिंग होगी नॉर्मल, मौसम में सुधार को देखते हुए लिया फैसला

 Published : Feb 05, 2024 05:19 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 05:37 pm IST

मौसम में हुए सुधार को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को अपने नॉर्मल समय पर खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक दिल्ली के सभी सराकरी और गैर सरकारी स्कूल 6 फरवरी से नॉर्मल टाइमिंग पर खुलेंगे।

दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल- India TV Hindi
दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल Image Source : PEXELS

School Timing:मौसम में हुए सुधार को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को अपने नॉर्मल समय पर खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक दिल्ली के सभी सराकरी और गैर सरकारी स्कूल 6 फरवरी से नॉर्मल टाइमिंग पर खुलेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आदेश में कहा है, "मौसम की बेहतर स्थिति को देखते हुए, दिल्ली के सभी स्कूल 6 फरवरी से अपना सामान्य समय फिर से शुरू करेंगे।"

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति के कारण स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया था। स्कूल के समय में बदलाव का निर्णय 1 से 15 जनवरी तक निर्धारित शीतकालीन अवकाश के बाद लिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।