1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जारी हुआ आदेश; जानें क्या है वजह

कल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जारी हुआ आदेश; जानें क्या है वजह

 Published : Sep 11, 2023 05:49 pm IST,  Updated : Sep 11, 2023 07:28 pm IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के डीएम ने आदेश जारी करते हुए जिल में कल, मंगलवार यानी 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कल मंगलवार यानी 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किया है। डीएम ने द्रोणाचार्य मेले के आयोजन की वजह से कल यानी 12 सितंबर 2023 को छुट्टी का ऐलान किया है। 

खबर के मुताबिक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर की कल की छुट्टी का फैसला दनकौर में आयोजित होने वाले मेले के कारण लिया गया है। इस मेले के कारण कई मार्गों पर भाषण जाम का लोगों को सामना भी करना पड़  सकता है। जिले के डीएम के इस संबंध में आदेश करने के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पेरेंट्स को कल के अवकाश का जानकारी मैसेज भेजकर दी गई। 

आदेश में इसका अनुपालन कड़ाई से करने के लिए कहा गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये आदेश सिर्फ सरकारी स्कूल-कॉलेजों के लिए ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों के लिए भी है। 

Reported By: Rahul Thakur

ये भी पढ़ें: सबसे पहले किस देश में छपा था कागज का करेंसी नोट

Sarkari Naukri: सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका, यहां 20 हजार पदों पर निकली भर्ती; नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।