1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य के 6 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने अनहोनी से बचने के लिए उठाया कदम

इस राज्य के 6 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने अनहोनी से बचने के लिए उठाया कदम

 Published : May 11, 2025 09:26 pm IST,  Updated : May 11, 2025 09:26 pm IST

पाकिस्तान से सटे पंजाब के कई जिलों में अभी भी सतर्कता के लिए ब्लैकआउट किया जा रहा है। इसी सिलसिले में 6 जिलों में स्कूल बंद रहने के भी खबर आ रही है।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FILE PHOTO

पंजाब के कई जिले पाकिस्तानी बॉर्डर से लगे हुए हैं। ऐसे में एतिहाती तौर पर कई जिलों के प्रशासन ने रहवासियों को ब्लैकआउट रखने के लिए एडवाइजरी जारी किए हैं। साथ ही अपने जिलों के स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

6 जिलों में बंद किए गए स्कूल

ऐसे में अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के 5 जिलों और संगरूर में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि राज्य के बाकी हिस्सों में शैक्षणिक संस्थान फिर से खुलेंगे। पाकिस्तान की सीमा पर स्थित पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों के अधिकारियों ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, संगरूर में भी 12 मई तक स्कूल बंद रहने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबा बॉर्डर एरिया है, जो इन पांच जिलों और फाजिल्का तक फैला हुआ है।

आनलाइन क्लास ले सकते हैं शिक्षक

अमृतसर में जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी बंद रहेंगे लेकिन स्कूली शिक्षक चाहे तो ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं। वहीं, पठानकोट और गुरदासपुर में सोमवार को कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। हालांकि, गुरदासपुर के अधिकारियों के अनुसार, यूनिवर्सिटी और कॉलेज के शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। संगरूर में अधिकारियों ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का भी आदेश दिया है।

ब्लैकआउट के लिए जारी हुई एडवाइजरी

इस बीच, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और मोगा में अधिकारियों ने लोगों से रविवार शाम को स्वेच्छा से घर की लाइटें बंद करने और जब तक आवश्यक न हो, बाहर निकलने से बचने का आग्रह करते हुए एडवाइजरी जारी किया। इसके अलावा, गुरदासपुर के बटाला, फिरोजपुर और पठानकोट में आज स्वेच्छा से ब्लैकआउट रखने की एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं, फिरोजपुर में रात 8 बजे से पूरी रात लाइट बंद करने की एडवाइजरी जारी की गई है। जिला अधिकारियों ने एक संदेश में कहा, "जब तक आवश्यक न हो, बाहर जाने से बचें। शांत रहें और जिला प्रशासन के संदेशों के प्रति सतर्क रहें।"

ये भी पढ़ें:

​जल्दी करें यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन, कल बंद हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए अधिकतम कितनी होनी चाहिए उम्र? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।