1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में कल तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्या है कारण

इस राज्य में कल तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें क्या है कारण

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 03, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 02:12 pm IST

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है जिससे कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति भी बन गई है। इस बीच मणिपुर में भी भारी बारिश हुई जिस कारण कई स्थानों पर बाढ़ आ गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए मणिपुर में स्कूलों को कल बंद कर दिए गए हैं।

मणिपुर में कल तक के लिए स्कूल बंद - India TV Hindi
मणिपुर में कल तक के लिए स्कूल बंद Image Source : FILE

मणिपुर में बारिश कहर बरपा रखा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घनघोर वर्षा के कारण दो प्रमुख नदियों के तटबंध भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को गुरुवार तक बंद रहने का आदेश दिया। वहीं सभी सरकारी कार्यालय बुधवार को बंद रहेंगे। 

1,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल नदी ने इंफाल पश्चिम में सिंगजामेई ओइनम थिंगल में और कोंगबा नदी ने इंफाल पूर्व में कोंगबा इरॉन्ग और केइराओ के कुछ हिस्सों में अपने तटबंध तोड़ दिए हैं। इरिल नदी भी इंफाल पूर्व में सावोमबंग और क्षेत्रीगाओ के कुछ हिस्सों में उफान पर है। उन्होंने कहा, "नदी का पानी बड़ी मात्रा में रिहायशी इलाकों में घुस गया है... भारत-म्यांमार सड़क का 3 किलोमीटर से ज़्यादा हिस्सा भी बाढ़ की चपेट में आ गया है और 1,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।" 

अधिकारी ने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर सेनापति नदी में गिरे 25 वर्षीय एक व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों की मदद से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एक टीम ने बरामद किया। पिछले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।

इनपुट- भाषा

ये भी पढ़ें- कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू Radhika Merchant?

हरियाणा में एक पुलिस कांस्टेबल को कितनी मिलती है सैलरी? 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।