1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

इस राज्य में लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Mar 20, 2024 05:26 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 06:03 pm IST

अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ओडिशा राज्य में लेक्चरर पदों पर निकली भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

ओडिशा में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िय़ा खबर है। राज्य चयन बोर्ड ओडिशा यानी एसएसबी ओडिशा की तरफ से गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में निकली  व्याख्याता(Lecturer) के पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर शुरू किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आधिकाराकि वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 19 अप्रैल 2024 तक चलेगा, इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इस तिथि को रात 11.45 बजे तक अप्लाई कर दें। 

कितनी है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 786 व्याख्याता रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें-

  • मानवविज्ञान: 1
  • वनस्पति विज्ञान: 32
  • रसायन शास्त्र: 50
  • गोमर्स: 46
  • अर्थशास्त्र: 56
  • शिक्षा: 54
  • अंग्रेजी: 50
  • भूगोल: 6
  • हिंदी: 4
  • इतिहास: 109
  • गृह विज्ञान: 4
  • आईआरपीएम: 1
  • तर्क एवं दर्शन: 32
  • गणित: 33
  • उड़िया: 111
  • भौतिकी: 31
  • राजनीति विज्ञान: 69
  • मनोविज्ञान: 9
  • संस्कृत: 41
  • समाजशास्त्र: 14
  • तेलुगु: 1
  • प्राणीशास्त्र: 32

बता दें कि कुल 786 रिक्तियों में से 257 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

क्या है एज लिमिट और शैक्षिक योग्यता 

  • इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष होनी चाहिए और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 
  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या इसके समकक्ष के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी, एसईबीसी और/या पीडब्ल्यूडी के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत है। 
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक- //apps.ssbodisha.ac.in/lectureship04/

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, करियर मूल्यांकन और मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा। इनमें- 

  • कैरियर मूल्यांकन: 25 अंक
  • मौखिक परीक्षा: 25 अंक
  • लिखित परीक्षा: 150 अंक।

कितना है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अनारक्षित और एसईबीसी श्रेणियों से संबंधित हैं, तो उन्हें ₹500 का गैर-वापसीयोग्य और गैर-समायोज्य शुल्क देना होगा। जबकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये है।

अन्य पात्रता शर्तें

अधिसूचना में उल्लेखित है कि एक उम्मीदवार जिसके एक से अधिक पति/पत्नी जीवित हैं, वह नियुक्ति के लिए पात्र नहीं है, जब तक कि राज्य सरकार ने किसी अच्छे और पर्याप्त कारण से उसके मामले को छूट नहीं दी हो। इसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी, चाहे अस्थायी हों या स्थायी, आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते कि वे अपने आवेदन जमा करने के संबंध में अपने संबंधित कार्यालय प्रमुख को लिखित रूप में सूचित करें और प्रमाणपत्रों के सत्यापन की तारीख पर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़ें- MBBS करने के लिए ये हैं देश के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।