1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC CGL 2024 के आवेदन में इस तारीख कर सकेंगे सुधार, आज खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन

SSC CGL 2024 के आवेदन में इस तारीख कर सकेंगे सुधार, आज खत्म हो रहे रजिस्ट्रेशन

 Published : Jul 27, 2024 07:01 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 07:01 pm IST

जो उम्मीदवार SSC CGL 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी के लिए जरूरी खबर है। आज रात को आयोग का तरफ से SSC CGL 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CGL 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खास खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से आज रात 11 बजे SSC CGL 2024 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने SSC CGL 2024 के लिए किसी कारणवश अभी तक आवदेन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। आधिकारिक वेबसाइट का पता यहव है-ssc.gov.in

कब खुलेगी करेक्शन विंडो

SSC CGL 2024 के आवेदन में सुधार करने के लिए आयोग 10 और 11 अगस्त को करेक्शन विंडो को खोलेगा। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही सुधार सुविधा के माध्यम से अपने एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 17,727 पदों को भरना है। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'अप्लाई ' टैब पर क्लिक करें। 
  • अब, 'SSC CGL आवेदन पत्र' पर क्लिक करें। 
  • फिर स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरने से पहले अपना पंजीकरण कराएं। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें। 
  • फिर दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का एसएससी सीजीएल आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2024 अगस्त-सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी और टियर-2 दिसंबर, 2024 में आयोजित की जाएगी। सटीक परीक्षा तिथि और समय जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?

बकरा बताकर बेचा जा रहा कुत्ते का मीट? आरोपों से मचा हड़कंप, जांच के लिए लैब भेजा गया सैंपल
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।