1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC Constable GD भर्ती: BSF, CISF... के लिए कांस्टेबल जीडी की कितनी वैकेंसी? टेंटेटिव रिक्ति लिस्ट आउट; पढ़ें डिटेल

SSC Constable GD भर्ती: BSF, CISF... के लिए कांस्टेबल जीडी की कितनी वैकेंसी? टेंटेटिव रिक्ति लिस्ट आउट; पढ़ें डिटेल

 Published : Dec 09, 2025 01:52 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 01:53 pm IST

SSC कांस्टेबल GD भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इसकी टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट भी जारी कर दी है। आइए नीचे खबर में संबंधित विवरण से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC GD कांस्टेबल भर्ती की टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट जारी कर दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे सभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर वैकेंसी लिस्ट को चेक कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मदीवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। 

जारी की गई टेंटेटिव वैकेंसी लिस्ट के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 25487 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें- 

  • BSF के लिए 616 वैकेंसी
  • CISF के लिए 14595 वैकेंसी 
  • CRPF के लिए 5490 वैकेंसी
  • SSB के लिए 1764 वैकेंसी
  • ITBP के लिए 1293 वैकेंसी
  • AR के लिए 1706 वैकेंसी 
  • SSF के लिए 23 वैकेंसी 

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट? 

आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, ऑनलाइन फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2026 है। इसके अलावा आवेदन में सधार करने के लिए करेक्शन विंडो 8 जनवरी को खोली जाएगी और 10 जनवरी 2026 को बंद कर दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर अप्लाई वाले सेक्शन पर क्लिकल करें। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

इस जिले में भारतीय सेना चला रही टेरिटोरियल आर्मी भर्ती अभियान, 15 दिसंबर है लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।