1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें कंप्लीट शेड्यूल

SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें कंप्लीट शेड्यूल

 Published : Nov 20, 2024 10:33 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 10:33 am IST

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा(SSC GD Constable 2025) के एग्जाम शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। साथ ही आयोग ने सीजीएल टियर 2 की भी परीक्षा तिथियों को भी जारी कर दिया है।

SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट्स घोषित- India TV Hindi
SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट्स घोषित Image Source : FILE

SSC GD Constable 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने अपनी नई वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल को जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 4 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 25 फरवरी 2025 तक चलेगी। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही की भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा फरवरी 2025 में विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी। 

साथ ही कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) टियर II का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 18 जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। 

एग्जाम एग्जाम डेट
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर II) 18, 19 और 20 जनवरी, 2025
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी, 2025

कैसे चेक करें शेड्यूल 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही एक अलग विंडो में पीडीएफ फॉर्म में शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में अगर चाहें तो एक प्रिंट आउट ले लें। 

एडमिट कार्ड 

एसएससी जीडी परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण समाप्त हो चुके हैं। एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2025 ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन पोर्टल के माध्यम से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आयोग एसएससी जीडी एप्लीकेशन स्टेटस 2024 भी जारी करेगा।

ये भी पढ़ें- 

क्या RRB ALP भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी? जानें पूरी डिटेल

UGC NET दिसंबर 2024 के लिए क्या हुए बदलाव? जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।