1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC JE 2024 Paper II के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC JE 2024 Paper II के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Oct 30, 2024 07:14 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 07:17 pm IST

जो उम्मीदवार एसएससी जेई पेपर 2 की परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। एसएससी जेई पेपर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

 एसएससी जेई पेपर 2 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी - India TV Hindi
एसएससी जेई पेपर 2 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी Image Source : FILE

SSC JE Admit Card 2024: एसएससी जेई पेपर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2024 पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को चेक डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें चेक व डाउनलोड 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवारों अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर 'SSC JE एडमिट कार्ड 2024' के लिंक पर जाएं
  • इसके बाद यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
  • फिर अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • इसके बाद SSC JE एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसके बाद SSC JE एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और सेव करें। 
  • अब आखिरी में उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक 

एग्जाम पैटर्न

एसएससी जेई 2024 परीक्षा में कुल 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा वर्णनात्मक प्रारूप में होगी, और ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को किसी एक खंड - जनरल इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चरल), जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) और जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) से प्रश्न हल करने होंगे।

मार्किंग स्कीम 

इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

Diwali School Holiday 2024: इस राज्य में भी दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर की भी छुट्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।