1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार में निकली है Ayush डॉक्टर के पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई? जानें

बिहार में निकली है Ayush डॉक्टर के पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई? जानें

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 27, 2024 09:34 am IST,  Updated : Nov 27, 2024 09:34 am IST

बिहार में आयुष डाक्टरों के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया।

बिहार में Ayush डॉक्टर के पदों पर निकली है भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
बिहार में Ayush डॉक्टर के पदों पर निकली है भर्ती (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार ने आयुष डॉक्टरों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SHS, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान से संगठन में 2616 आयुष डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी, जो 21 दिसंबर 2024 को समाप्त होगी। 

रिक्तियों का विवरण

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 2616 आयुष डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। 

  • आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): 1411 पद
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): 706 पद
  • आयुष चिकित्सक (यूनानी): 502 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री (आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।

आयुष डॉक्टर (होम्योपैथिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एच.एम.एस. डिग्री (बैचलर ऑफ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी), जो केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल है। 

आयुष डॉक्टर (यूनानी): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.यू.एम.एस. डिग्री (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल है।

सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल होगी, जो 100 अंकों की होगी। सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए उपस्थित होना होगा।

आवेदन शुल्क

यूआर/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। एससी/एसटी (बिहार डोमिसाइल) और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Train की पटरियों में क्यों नहीं लगती जंग?

इस राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कब तक के लिए आदेश हुआ जारी और क्या है वजह

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।