1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Law पढ़ने के लिए ये हैं देश के टॉप 10 कॉलेज, इनमें दाखिला लेकर आप बना सकते हैं अपना करियर

Law पढ़ने के लिए ये हैं देश के टॉप 10 कॉलेज, इनमें दाखिला लेकर आप बना सकते हैं अपना करियर

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 05, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 12:46 pm IST

आप अगर उन छात्रों में से हैं जो 12वीं करने के बाद Law पढ़ना और उसके बाद वकील बनने की चाह रखते हैं तो फिर यह खबर आपके बिल्कुल काम की है। आज हम आपको टॉप 10 कॉलेज बताएंगे जहां से आप लॉ पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY

12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने और परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के सामने कई सारे विकल्प आ जाते हैं जिसमें जाकर वो अपने करियर को सफल बना सकते हैं। कोई डॉक्टर बनने की चाह रखता है तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है। इसी तरह कई सारे ऐसे भी छात्र होते हैं जो वकील बनना चाहते हैं। ऐसी चाह रखने वाले छात्रों के लिए यह बहुत ही अहम खबर है। कानून की पढ़ाई करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपने 12वीं किस स्ट्रीम से की है। आप किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास कर Law कर सकते हैं मगर यह जरूरी है कि आप Law करने के लिए किस कॉलेज में दाखिला लें। आज हम आपको कुछ टॉप के कॉलेज बताने जा रहे हैं।

1. National Law School of India University: बेंगलुरु में स्थित यह कॉलेज Law की पढ़ाई के लिए पहले स्थान पर आता है। NIRF ने 83.83 नंबर देकर पहले नंबर पर रखा है।

2. National Law University: यह लॉ कॉलेज दूसरे नंबर पर आता है जो नई दिल्ली में है। इस कॉलेज को NIRF ने 77.48 नंबर दिया है। 

3. Nalsar University of Law: तीसरे नंबर का लॉ कॉलेज हैदराबाद में स्थित है। आप यहां से भी कानून की पढ़ाई कर सकते हैं। इसे NIRF 77.05 नबंर दिए हैं।

4. The West Bengal National University of Juridical Sciences: नाम से ही पता चल गया होगा कि यह पश्चिम बंगाल का कॉलेज है। यह कोलकाता में स्थित है और चौथे नंबर पर आता है।

5. Symbiosis Law School: पुणे में स्थित यह लॉ कॉलेज पांचवे नंबर पर आता है जिसे NIRF ने 74.62 स्कोर दिया है।

6. Jamia Millia Islamia: जामिया भी लॉ की पढ़ाई करवाता है और यह कॉलेज नई दिल्ली में है। छठे नंबर का यह कॉलेज भी लॉ के लिए बहुत अच्छा है।

7. Indian Institute of Technology Kharagpur: 71.47 स्कोर के साथ यह कॉलेज सातवें नंबर पर आता है जो पश्चिम बंगाल के खरगपुर में है।

8. Gujarat National Law University: गुजरात का यह लॉ कॉलेज गांधीनगर में स्थित है जिसे NIRF ने 69.56 स्कोर दिया है।

9. Siksha `O` Anusandhan: कानून की पढ़ाई करने के लिए यह कॉलेज भी बहुत अच्छा है जो भूवनेश्वर में है। यह 9वें स्थान पर आता है।

10. Babasaheb Bhimrao Ambedkar University: 10वें नंबर पर आने वाला यह कॉलेज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है और आप यहां से भी अपने लॉ की पढ़ाई कर सकते हैं।

आपको अभी हमने लॉ की पढ़ाई के लिए जिन टॉप 10 कॉलेज का नाम बताया वो सभी NIRF यानी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क के 2024 रैंकिंग के मुताबिक है। रैंक और उन्हें दिए गए नंबर भी NIRF से लिए गए हैं। अब आप अगर कानून की पढ़ाई करके अच्छा वकील बनना चाहते हैं तो फिर आप इन 10 कॉलेज में से किसी में भी दाखिला लेकर अपने भविष्य को बनाने की तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

नागालैंड के CM ने 9 स्कूलों की रखी आधारशिला, द लाइटहाउस एजुकेशन प्रोजेक्ट के तहत रखी गई नींव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।