1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब?

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब?

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Feb 28, 2023 08:07 am IST,  Updated : Feb 28, 2023 08:07 am IST

अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अपने जीके यानी सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY

अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आप अपने जीके यानी सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। हम इस खबर के जरिए आप लोगों को अलग-अलग टॉपिक के कुछ प्रश्न और उनके उत्तर बताएंगे, जो अक्सर  परीक्षाओं या किसी क्विज में पूंछे जाते हैं।

1-ह्यूमन डवलपमेंट इंडेक्स(HDI) को किसने प्रकाशित किया?

उत्तर: यूनाइटेड नेशन डवलपमेंट प्रोग्राम(UNDP)

2-भारत का लास्ट Viceroy कौन था? 
उत्तर: लॉर्ड लुइस माउंटबेटन

3-"पारिस्थितिकी तंत्र"(Ecosystem) शब्द सबसे पहले किसके द्वारा गढ़ा गया था?
उत्तर: सर आर्थर जी. टांसले

4-वन्यजीव अभयारण्य(Wildlife Sanctuary) क्या है?
उत्तर: यह एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां जानवरों के आवास और उनके आसपास के क्षेत्र किसी भी तरह की गड़बड़ी से सुरक्षित रहते हैं। इन क्षेत्रों में जानवरों को पकड़ना, मारना और उनका शिकार करना सख्त वर्जित है। वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 ने भारत में संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना की।

5- मार्गरेट कजिन्स द्वारा अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (AIWC) कब शुरू किया गया था?
उत्तर: अखिल भारतीय महिला सम्मेलन (AIWC) को 1927 में मार्गरेट कजिन द्वारा शुरू किया गया था।

6- IVFRT योजना क्या है?
उत्तर: IVFRT- इमिग्रेशन वीजा फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ट्रैकिंग स्कीम है, जिसे सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक की अवधि के लिए मंजूरी दे दी है। इसका मुख्य उद्देश्य इमिग्रेशन और वीजा सेवाओं का आधुनिकीकरण और उन्नयन है।

7- कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: नरसिंहदेव प्रथम ने कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया था।

ये भी पढ़ें- CTET Result: कब जारी होगा दिसंबर सीटीईटी का रिजल्ट, यहां पढ़ें 

PSTET 2023: आज खत्म हो रही आवेदन प्रक्रिया, 12 मार्च को है एग्जाम

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।