1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEECUP 2024 के आवेदन में सुधार करने की आज आखिरी तारीख, जल्द कर लें करेक्शन

JEECUP 2024 के आवेदन में सुधार करने की आज आखिरी तारीख, जल्द कर लें करेक्शन

 Published : May 12, 2024 10:53 am IST,  Updated : May 12, 2024 10:54 am IST

JEECUP 2024 के आवेदन में सुधार के लिए चल रही करेक्शन विंडो को आज बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को अपने JEECUP 2024 के आवदेन में सुधार करना है वे सभी जल्द से जल्द एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के जरिए करेक्शन कर लें।

JEECUP 2024 के लिए चल रही एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो रही बंद - India TV Hindi
JEECUP 2024 के लिए चल रही एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो रही बंद Image Source : FILE

JEECUP 2024: जिन कैंडिडेट्स ने जेईईसीयूपी 2024 के लिए अप्लाई किया है और अपने आवेदन में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश की तरफ से जेईईसीयूपी 2024 के लिए चल रही एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज यानी 12 मई को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन में सुधार के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे  सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

JEECUP 2024: आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं सुधार

उम्मीदवार जेईईसीयूपी 2024 के अपने आवेदन में निम्नलिखित विवरण को एडिट कर सकते।

  • नाम
  • जन्म की तारीख
  • वर्ग
  • लिंग
  • परीक्षा केंद्र प्राथमिकता
  • योग्यता विवरण

JEECUP 2024: कैसे करें एडिट 

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
  • अपना जेईईसीयूपी 2024 आवेदन पत्र खोलें।
  • आवश्यकतानुसार आवेदन पत्र संपादित करें।
  • सेव पर क्लिक करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।

कब है  JEECUP 2024 की परीक्षा 

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा को 13 से लेकर 20 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। 

JEECUP 2024: क्या है एग्जाम पैटर्न

परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। पेपर में कुल 100 प्रश्न शामिल हैं और इसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारत के किन राज्यों में संस्कृत आधिकारिक भाषा है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।