1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई

MP NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई

 Published : Jul 31, 2023 06:46 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 06:46 am IST

MP NEET UG 2023 Counselling: एमपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 31 जुलाई को समाप्त कर दी जाएगी। जो कैंडिडेट्स अभी तक किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

एमपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख - India TV Hindi
एमपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख Image Source : FILE

MP NEET UG 2023 Counselling: कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, मध्य प्रदेश की तरफ से एमपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त कर दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

शेड्यूल के मुताबिक 1 अगस्त 2023 को सभी पंजीकृत उम्मीदवारों की राज्य मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। 2 अगस्त से 4 अगस्त 2023 तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा खुली रहेगी। राउंड 1 के लिए आवंटन परिणाम 7 अगस्त को जारी किए जाएंगे। दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग का समय 8 अगस्त से 14 अगस्त, 2023 तक है। 8 अगस्त से 14 अगस्त, 2023 के बीच, उम्मीदवार अकाउंट्स में लॉग इन करके उनको अपग्रेड कर सकते हैं। 8 अगस्त से 14 अगस्त 2023 तक, उम्मीदवार ऑनलाइन अपना कॉलेज प्रवेश इस्तीफा दे सकते हैं या रद्द कर सकते हैं।

ऐसे करें पंजीकरण 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद NEET UG लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।