UGC NET June 2025: अगर आपने भी यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट जून 2025 के एग्जाम शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम को इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 25 जून से शुरू होगा जोकि 29 जून 2025 तक चलेगा। परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए सीबीटी मोड में किया जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
इस संबंध में जारी किए गए नोटिस में यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
यूजीसी नेट जून परीक्षा शेड्यूल को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
परीक्षा के दिन किसी भी विसंगति से बचने के लिए, प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि, समय और स्थान सहित सभी विवरणों को सत्यापित करना आवश्यक है। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के संबंध में किसी भी अन्य स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
संपादक की पसंद