1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. उज्जवल प्रियांक के बचपन का शौक बना कामयाबी की वजह, तीसरी कोशिश में क्लीयर हुआ UPSC एग्जाम, हासिल की 10वीं रैंक

उज्जवल प्रियांक के बचपन का शौक बना कामयाबी की वजह, तीसरी कोशिश में क्लीयर हुआ UPSC एग्जाम, हासिल की 10वीं रैंक

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 07, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 12:41 pm IST

बिहार के हाजीपुर के उज्जवल प्रियांक ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने 10वीं रैंक हासिल की है। वह घर पर रहकर ही सेल्फ स्टडी करते थे।

Ujjwal Priyank- India TV Hindi
उज्जवल प्रियांक Image Source : REPORTER INPUT

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर के उज्जवल प्रियांक ने यूपीएससी की परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल करके पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। उनके बचपन के शौक की वजह से उन्हें ये कामयाबी मिली है। उनके घर में खुशी की लहर है और उनके पिता का कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि उनका बेटा देश की सेवा करेगा।

उज्जवल ने कैसे की पढ़ाई?

उज्जवल घर पर रहकर ही सेल्फ स्टडी करते थे और समाज सेवा में जुड़े हुए थे। 2023 से वह यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए और तीसरी बार में टॉप 10 में अपना नाम दर्ज कराया। उन्हें बचपन से ही आईएएस बनने का शौक था।

परीक्षा के परिणाम आने के बाद संजीव सिंह को लोग उनके घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर मीठा कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उज्जवल के पिता संजीव सिंह ने बताया कि उज्जवल बचपन से ही सेल्फ स्टडी करते आए हैं। वह हमेशा समाजिक कामों में रुचि रखते थे और अब देश सेवा में करेंगे। हमें बहुत खुशी मिल रही है। IAS बनना उज्जवल का बचपन का शौक था। जब से रिजल्ट आया है, तब से सभी जगह से फोन आ रहे हैं। हम फोन से बात करते-करते परेशान हैं। 

 उज्जवल के पिता संजीव सिंह ने बताया कि उज्जवल होनहार रहे हैं और पढ़ने को लेकर उनकी शुरू से ही काफी दिलचस्पी रही है। ये उनकी मेहनत का फल है। वह शुरू से ही टॉपर रहे हैं। उनके हमेशा बहुत अच्छे नंबर आए। 2023 से वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। 5 से 6 घंटे वह सेल्फ स्टडी करते थे। लोगों की मदद करना उनको बहुत अच्छा लगता है। हमारे घर में खुशी का माहौल है कि बच्चे की मेहनत रंग लाई है। हम सब बहुत खुश हैं। 

कहां से की है पढ़ाई?

उज्जवल ने नर्सरी क्लास से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई पटना के राजधानी ज्ञान निकेतन स्कूल में की। पटना से पढ़ने के बाद वह जयपुर चले गए और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 2023 से उज्ज्वल प्रियांक UPSC की तैयारी में लग गए और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। (इनपुट: हाजीपुर से राजा बाबू)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।