1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बैंक में नौकरी करके लाइफ करना चाहते हैं सेट, तो आ गया मौका, सीधे बनेंगे अधिकारी

बैंक में नौकरी करके लाइफ करना चाहते हैं सेट, तो आ गया मौका, सीधे बनेंगे अधिकारी

 Published : May 02, 2025 08:00 am IST,  Updated : May 02, 2025 08:00 am IST

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खास खबर है। यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकली है। वैकेंसी, सेलेक्शन प्रोसेस समेत जरूरी विवरण को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदावरों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मई 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने और किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • सहायक प्रबंधक (क्रेडिट): 250 पद
  • सहायक प्रबंधक (आईटी): 250 पद

क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा / समूह चर्चा (यदि आयोजित की जाती है) / आवेदनों की स्क्रीनिंग और / या आवेदकों / पात्र उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बैंक को यह तय करने का पूर्ण अधिकार है कि अधिसूचित पदों के लिए चयन के लिए इन सभी या इनमें से किसी भी तरीके का उपयोग किया जाए।

कैसे करें आवेदन?

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर करियर/रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करे। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 177 रुपये (जीएसटी सहित) भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये (जीएसटी सहित) है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट/यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

CISCE Board 10वीं की कक्षा में शांभवी जायसवाल ने किया टॉप, 100% अंक लाकर रच दिया इतिहास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।