1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UP BEd Exam 2023: आवेदन की डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

UP BEd Exam 2023: आवेदन की डेट हुई एक्सटेंड, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

 Published : Mar 06, 2023 08:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 08:00 pm IST

UP BEd Exam 2023: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा या यूपी बीएड जेईई 2023 के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है।

यूपी बीएड के लिए आवेदन करने की डेट एक्सटेंड हुई( प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
यूपी बीएड के लिए आवेदन करने की डेट एक्सटेंड हुई( प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

UP BEd Exam 2023:  यूपी बीएड में एडमिशन की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय(Bundelkhand University) ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा या यूपी बीएड जेईई 2023 के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। जो कैंडिडेट्स किसी कारणवश अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं वे सभी अब अधिकारिकि वेबसाइट पर जाकर UP BEd JEE 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

UP BEd JEE 2023 के लिए आवेदन की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स अब विलंब शुल्क के बिना अपने एप्लीकेशन फॉर्म को 5 अप्रैल 2023 तक जमा कर सकते हैं।  विलंब शुल्क के साथ अपने एप्लीकेशन फॉर्म को 06 से 10 अप्रैल 2023 तक जमा कर सकते हैं। इसके लिए पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल थी 

महत्वपूर्ण तिथियां

एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, UP BED JEE 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 24 अप्रैल 2023 को आयोजित कराई जाएगी। 

आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, कैटेगरी को 700 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा। ज्यादा डिटेल्ड जानाकरी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exams: कैसा आया फिजिक्स का पेपर? यहां जानें छात्रों की जुबानी
Bihar board Exams 2023: 10वीं कक्षा के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।