1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी होमगार्ड में निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें यहां हर जरूरी डिटेल

यूपी होमगार्ड में निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन? पढ़ लें यहां हर जरूरी डिटेल

 Published : Apr 15, 2026 07:01 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 07:03 pm IST

यूपी होमगार्ड में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए कितने पदों को भरा जाएगा, आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी? आइए इस खबर के माध्यम से ऐसे सभी सवालों के जवाब से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड डिपार्टमेंट में एक नई भर्ती निकली है। यूपी होमगार्ड में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज यानी 15 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। तो आइए इस खबर के जरिए हर जरूरी डिटेल को जानते हैं। 

कब शुरू होंगे आवेदन? 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जुलाई 2026 तय की गई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कब तक कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन? 

आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो को 13 जुलाई 2026 को बंद कर दिया जाएगा। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन में संशोधन करने की लास्ट डेट 13 जुलाई है। 

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 295 पदों को भरा जाएग। इसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करने के बाद उम्मीवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आवेदन शुल्क शून्य है। हालांकि, उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति 25 रुपये का ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करना होगा।

एलिजिबिलिटी 

शैक्षिक योग्यता और अधिमानी अर्हता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिए इण्टरमीडिएट)। 
  • प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या 
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्तकिया हो, या
  • होमगार्ड संगठन में निरन्तर तीन वर्ष की न्यूनतम अवधि तक कार्य किया हो।

आयु सीमा 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। 

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक? जान लें स्टेप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।