1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा लेटेस्ट अपडेट: सिर्फ इन तीन दिनों में ही होगा एग्जाम, जानें कितने लोग कर चुके हैं अप्लाई

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा लेटेस्ट अपडेट: सिर्फ इन तीन दिनों में ही होगा एग्जाम, जानें कितने लोग कर चुके हैं अप्लाई

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 23, 2025 11:08 am IST,  Updated : Dec 23, 2025 11:48 am IST

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखों को uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा कब से शुरू होगी और कब तक चलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI(FILE)/PEXELS

अगर आपने भी यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों को जारी कर दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार, जो इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी एग्जाम शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

कब है यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। 

कैसे करें यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर टॉप नोटिसेज वाले टैब पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एग्जाम शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा तारीखों को चेक करने हेतु नोटिस के लिए सीधा लिंक

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो इसके लिए मिनिमम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है और अधिकतम 30 वर्ष है। हालांकि, रिजर्व्ड कैटेगरी में छूट प्रदान की गई है, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कितने लोगों ने किया अप्लाई

बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 40 हजार से ज्यादा होमगार्ड का एनरोलमेंट किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल में ही बंद की गई है। इस भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 25 लाख से अधिक आवेदन किए गए हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-  नीट यूजी 2026 का कब जारी होगा नोटिफिकेशन? ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।