उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसमें सेलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम विवरण से अवगत होंगे।
कितनी सैलरी मिलेगी?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 25500 रुपये-81100 रुपये(पे बैण्ड 5200-20200, ग्रेड पे-2400 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत) तक सैलरी(प्रतिमाह) मिलेगी।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1352 पदों को भरा जाएगा। इनमें- अनारक्षित के लिए 545 पद, EWS के लिए 134 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 364 पद, अनुसूचित जाति के लिए 283 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद शामिल हैं।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नोटिसेज सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले -सामान्य / ईडब्लूएस /अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें-
SSC ने जारी किया 2026-27 परीक्षा कैलेंडर, जान लें कब कौन सा एग्जाम