1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Mar 11, 2026 10:46 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 10:50 am IST

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

यूपी पुलिस में निकली सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होंगे, वे सभी अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए राज्य पुलिस की अलग-अलग यूनिट्स में 4 हजार से ज्यादा सब-इंस्पेक्टर पोस्ट भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती: एडमिट कार्ड को कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल  4,543 पोस्ट भरे जाएंगे। इसमें- सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर PAC / आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स पोस्ट और महिला बटालियन के लिए पोस्ट शामिल हैं।

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में कई स्टेज शामिल हैं। इनमें- लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच।

एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी

  • कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर
  • एग्जाम की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम सेंटर का पता
  • फोटो और सिग्नेचर
  • एग्जाम के दिन के लिए गाइडलाइन और इंस्ट्रक्शन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।