1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : May 14, 2025 07:13 am IST,  Updated : May 14, 2025 07:13 am IST

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE 2025: अगर आपने भी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा(UPSC CSE 2025) के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैस करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार  अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ  का उपयोग करें।
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें

डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को होना तय है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी हो किए जा चुके हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से 150 पद भरे जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

इसकी चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- 

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

एडमिट कार्ड पर क्या विवरण होगा?

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा का समय और तारीख
  • अभ्यर्थी का पूरा नाम और जन्म तिथि
  • अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।