1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स परीक्षा: क्या गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे अंक? यहां जानें पूरी मार्किंग स्कीम

UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स परीक्षा: क्या गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे अंक? यहां जानें पूरी मार्किंग स्कीम

 Published : Jun 09, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 01:17 pm IST

UPSC CSE 2025 Prelims Exam: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE 2025 Prelims Exam: अगर आप भी यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का इंतजार है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की तरफ से जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के उत्तर समेत कंप्लीट मार्किंग स्कीम से अवगत होते हैं। 

नेगेटिव मार्किंग और अंकन योजना(मार्किंग स्कीम)? 

परीक्षा चाहे जो भी उम्मीदवारों के मन में नेगेटिव मार्किंग को लेकर प्रश्न हमेशा रहता ही है। तो बता दें कि  यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-तिहाई (0.33) अंक दंड के रूप में काट लिए जाएंगे।

प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर कुल 200 अंकों के होते हैं। दोनों पेपर की अवधि 2-2 घंटे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होता है। 

कैसे कर करें सकेंगे अपने रिजल्ट को चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • उम्मीदवार आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया था। संघ लोक सेवा आयोग पहले ही यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की को जारी कर चुका है। UPSC सीएसई प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है - इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट लिस्ट निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी पैनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- स्टाफ नर्स भर्ती: आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 11 हजार से ज्यादा है वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।