अगर आप बिहार में निकली स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। बिहार टेक्निकल सेवा आयोग यानी BTSC की तरफ से आवेदन करने की आखिरी तारीख को आग बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में अब इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 11389 पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्टाफ नर्स भर्ती के लिए उम्मीदवार अब 13 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने की पात्रता
- शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Bsc नर्सिंग या GNM डिप्लोमा होना जरूरी है।
- आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए मेक्सिमम एज लिमिट 40 वर्ष है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
इसके बाद उम्मीदावरों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा।
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवरा पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/EWS/बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan PTET परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जारी हुए एडमिट कार्ड