1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Rajasthan PTET परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जारी हुए एडमिट कार्ड

Rajasthan PTET परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जारी हुए एडमिट कार्ड

 Published : Jun 09, 2025 10:57 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 10:59 am IST

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न से अवगत होते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Rajasthan PTET Admit Card 2025: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2025(PTET) में शामिल होंगे, वे सभी पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan PTET Admit Card 2025: कैसे करें चेक व डाउनलोड?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद 2 वर्षीय बी.एड प्रोग्राम या 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. प्रोग्राम लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पीटीईटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक मिलेगा।
  • अब उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

क्या है एग्जाम पैटर्न?

  • इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगी। 
  • इस परीक्षा में 4 भाग होंगे, जिसमें से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि कुल 600 नंबर के होंगे।
  • हर भाग से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।  
  • प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
  • परीक्षा 3 घंटे की होगी
  • इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 
  • पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा।  

2 वर्षीय बी.एड. एवं 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. के लिए पीटीईटी परीक्षा 15 जून 2025 को राज्य के सभी 41 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।