अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कितने और किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में कुल 40 पदों को भरा जाएगा। इनमें
- वैज्ञानिक-बी: 6 पद
- वैज्ञानिक अधिकारी: 4 पद
- प्रोफेसर: 1 पद
- व्याख्याता: 1 पद
- टेक्निकल अधिकारी: 3 पद
- प्रशिक्षण अधिकारी: 9 पद
- वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी: 16 पद
पासिंग क्राइटेरिया
साक्षात्कार में उपयुक्तता का श्रेणीवार न्यूनतम स्तर, चाहे चयन केवल साक्षात्कार द्वारा किया गया हो या भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार द्वारा, यूआर/ईडब्ल्यूएस-50 अंक, ओबीसी-45 अंक, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी-40 अंक होंगे, साक्षात्कार के कुल अंक 100 होंगे।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- आखिरी में पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
- उम्मीदवारों (महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके केवल 25/- रुपये का शुल्क देना होगा।
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/किसी भी समुदाय की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए कोई "शुल्क छूट" उपलब्ध नहीं है और उन्हें पूरा निर्धारित शुल्क देना होगा।