1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UPSC CSE Main Result: यूपीएससी ने रिजर्व लिस्ट जारी की, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चक

UPSC CSE Main Result: यूपीएससी ने रिजर्व लिस्ट जारी की, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चक

 Published : Nov 01, 2023 06:55 pm IST,  Updated : Nov 01, 2023 06:55 pm IST

UPSC CSE Main Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दे। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 2022 आरक्षित सूची को जारी कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE Main Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 2022 आरक्षित सूची जारी की है। आरक्षित लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आरक्षित सूची देख सकते हैं।

बता दें कि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 का परिणाम 23 मई 2023 को घोषित किया गया था। जिसमें आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और कुछ अन्य केंद्रीय सेवाओं, समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए योग्यता के क्रम में 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आयोग ने अब सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 89 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जिनमें 65 सामान्य, 7 ईडब्ल्यूएस, 15 ओबीसी, 1 एससी और 1 एसटी शामिल हैं। सूची, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

UPSC CSE Main Result कैसे करें चेक 

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परिणाम 2022 आरक्षित सूची लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार सूची देख सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यरेक्ट लिंक से करें चेक

ये भी पढ़ें: 

भारत का सबसे पहला स्कूल कौन सा है

UGC NET December के आवेदनों में सुधार करन के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, यहां डायरेक्ट लिंक से करें बदलाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।