1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल

 Published : Jan 09, 2023 11:08 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 11:08 pm IST

शीतलहर के चलते लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रदेश में अत्यधिक शीत लहर के कारण छात्रों को स्कूलों तक पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बंद(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बंद(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

इस समय ठंड ने चारों तरफ कोहराम मचाया हुआ है। ऐसी ही शीतलहर के चलते लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 9 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। नोटिस में कहा गया है, अत्यधिक शीत लहर के कारण छात्रों को स्कूलों तक पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उत्तराखंड में शीतलहर के चलते बढ़ी छुट्टियां 

उत्तराखंड में शीत लहर और कोहरे के प्रचंड रूप को देखते हुए राज्य में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के  मुताबिक अब सभी शासकीय, अशासकीय पब्लिक स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।  बंशीधर तिवारी,महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने यह आदेश जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इन आदेशों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।

अब 16 जनवरी से खुलेंगे स्कूल 

इन आदेशों के बाद अब जिलाधिकारी लेवल से भी अलग-अलग जिलों में आदेश जारी किए जाएंगे। प्रदेश में सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया है। आदेश के मुतबिक अब 16 जनवरी दिन सोमवार से सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों को खोला जाएगा। इस समय राज्य में बेहद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना प्रचंड रूप अपना रखा है, जिसके वजह से बच्चों को स्कूल आने में काफी दिक्कतें सामना करना पडता है। इसके अलावा राज्य में पड़ रही इतनी भयंकर ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क हादसे होने का भी डर रहता  है।

एहतियातन छुट्टियां बढ़ाने का आदेश

इन खतरों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सत्तरूढ़ सरकार ने एहतियातन छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब राज्य के सारे स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि राज्य के ज्यादातर स्कूल 10 जनवरी से खुलने वाले थे, लेकिन  ठंड के प्रकोप और कोहरे  के कोहराम को  देखते हुए सरकार ने स्कूलों के खुलने की डेट को आगे बढ़ा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।