1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे

यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2021 07:04 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 07:04 am IST

होली पर्व के कारण सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर लेनी होगी।

Uttar Pradesh schools upto class 8th closed till 4 april यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 4 अप्रैल - India TV Hindi
यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस तेजी बढ़ रहा है। इसके संक्रमण को देखते हुए सरकार चैकन्नी हो गई है। अब शासन ने निर्णय लिया है कि कक्षा आठ तक के स्कूल 4 अप्रैल यानी रविवार तक बंद रहेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रविवार तक बंद रखने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराने का भी निर्देश दिया है।

होली पर्व के कारण सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर लेनी होगी।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च में हर दिन नए मामलों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 1368 नए रोगी मिले हैं। पांच मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 299 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान लगातार चौथे दिन लखनऊ में 400 से अधिक मरीज मिले हैं।

मंगलवार को 446 नए संक्रमित मिले और चार मरीजों की मौत हुई है। लखनऊ में सक्रिय मरीजों की संख्या फिर तीन हजार के करीब पहुंच गई है। सचिवालय में खाद्य एवं रसद विभाग के बाद अब वित्त विभाग में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।