1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस तारीख को जारी होगा वेस्ट बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, हो गया ऐलान

इस तारीख को जारी होगा वेस्ट बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, हो गया ऐलान

 Published : Apr 28, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 11:47 pm IST

पश्चिम बंगाल बोर्ड एचएस परीक्षा(कक्षा 12वीं की परीक्षा) के परिणाम जारी होने की तिथि का ऐलान हो गया है। स्टूडेंट्स खबर में संबंधित विषय में डिटेल्ड विवरण पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

WBCHSE 12th Result 2025: जिन छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड एचएस परीक्षा(कक्षा 12वीं की परीक्षा) में भाग लिया था उन सभी के लिए एक खबर है। पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद , उच्चतर माध्यमिक (HS) परीक्षा 2025 के परिणाम आधिकारिक तौर पर 7 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम को चेक कर सकेंगे। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी की गई है। आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर इच्छुक कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

कैसे कर सकेंगे चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाध छात्र-छात्राओं को मांगी गई डिटेल्स को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक कर डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा है, "पश्चिम बंगाल एचएस शिक्षा परिषद 07 मई, 2020 को दोपहर 12:30 बजे विद्यासागर भवन, साल्टलेक, कोकाटा-700091 में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एचएस परीक्षा, 2025 के परिणाम प्रकाशित करने जा रही है। परिणाम नीचे उल्लिखित वेबसाइटों (आईआरएल)/आईआर4मोबाइल ऐप से उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। अंकतालिकाओं और उत्तीर्ण प्रमाणपत्रों की हार्डकॉपी 08 मई, 2025 को सुबह 10:00 बजे पूरे पश्चिम बंगाल में संलग्न 55 वितरण केंद्रों से संबंधित संस्थानों के बीच वितरित की जाएगी। संस्थानों के प्रमुख/प्रभारी शिक्षक से अनुरोध है कि वे वितरण केंद्रों से एकत्रित अंकतालिकाओं और प्रमाण पत्रों को उसी दिन यानी 08.05.2025 को अपने छात्रों के बीच वितरित करें।"

नोटिफिकेशन के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।