1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेपाल में भारी बाढ़ के बीच फंसे बंगाली एक्टर्स खराज मुखर्जी और रजताभ दत्ता, तबाही के बीच कैसा है हाल?

नेपाल में भारी बाढ़ के बीच फंसे बंगाली एक्टर्स खराज मुखर्जी और रजताभ दत्ता, तबाही के बीच कैसा है हाल?

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 27, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 04:35 pm IST

बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा नेपाल में भयानक बाढ़ के बीच फंसे हुए हैं, लेकिन उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वे सुरक्षित हैं। रजताभ दत्ता भी टीम के साथ नेपाल में ही हैं।

Kharaj Mukherjee Rajatabha Dutta- India TV Hindi
बाढ़ में फंसे खराज मुखर्जी और रजताभ दत्ता Image Source : IMDB

बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी प्रतिभा नेपाल में आई भयानक बाढ़ के कारण वहां फंस गए हैं। उनके परिवार ने कन्फर्म किया है कि दोनों सुरक्षित हैं। खराज बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं और कई पॉपुलर फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें 'कहानी', 'स्पेशल 26', 'द नेमसेक', 'एक्सीडेंट', 'मुक्तोधारा' और 'जातिश्वर' शामिल हैं। उनकी हिंदी फिल्मों के बारे में बात करें तो वह 'युवा', 'परिणीता', 'लगा चुनरी में दाग' और 'लफंगे परिंदे' में भी नजर आ चुके हैं। इसके पहले मानसरोवर यात्रा के बीच फंसीं नेशनल अवॉर्ड विनर मानसी पारेख ने भी पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया था।

खराज मुखर्जी और रजताभ दत्ता नेपाल में फंसे

खराज 20 अगस्त को अपनी पत्नी और एक बांग्लादेशी फिल्म की प्रोडक्शन टीम के साथ नेपाल गए थे। इस ग्रुप में परिवार के सदस्य और दोस्त भी शामिल थे। मुश्किल हालात के बावजूद, खराज अपने परिवार के संपर्क में हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'मुश्किल हालात के बावजूद खराज मुखर्जी ने फोन पर हमें भरोसा दिलाया है कि वे सुरक्षित हैं।' परिवार ने बताया कि रजताभ दत्ता, जो इस ग्रुप का हिस्सा हैं और नेपाल में फंसे हुए हैं, वे भी सुरक्षित हैं।

भारत लौटने की तैयारी में खराज मुखर्जी

इस ग्रुप को काठमांडू से हवाई मार्ग से लौटना था। हालांकि, बिगड़ते हालात के कारण हवाई यात्रा करना मुश्किल हो गया है। अब वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। वहां से उनके कोलकाता के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है।

नेपाल में बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है, जबकि अधिकारी लापता हजारों लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, लापता लोगों में लगभग 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने आपदा पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस आपदा पर चिंता व्यक्त की और अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं लोगों की दुखद मौत से बहुत दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को खो दिया है। मैं नेपाल और प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।' अधिकारी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित पश्चिम बंगाल के पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, श्रमिकों और व्यापारियों की मदद के लिए काठमांडू में भारतीय दूतावास और नेपाली अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

(इनपुट PTI)

ये भी पढ़ें - 'जिंदगी बहुत अनिश्चित है', मानसरोवर यात्रा के बीच फंसीं नेशनल अवॉर्ड विनर मानसी पारेख, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन