1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEECUP 2026 के लिए आवेदन करने की क्या है आयु सीमा? इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन कर दें अप्लाई

JEECUP 2026 के लिए आवेदन करने की क्या है आयु सीमा? इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन कर दें अप्लाई

 Published : Jan 19, 2026 11:43 am IST,  Updated : Jan 19, 2026 11:43 am IST

JEECUP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

JEECUP 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। JEECUP 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जेईईसीयूपी 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 है। इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेईईसीयूपी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आयु सीमा क्या है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं। 

आयु सीमा?

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, JEECUP 2026 के लिए आवेदन करने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, ग्रुप I के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2026  को 16 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए दए चरणों को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क?

जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपेय का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा और SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। पेमेंट नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड और UPI से किया जा सकता है। 

कब होगा परीक्षा का आयोजन? 

JEECUP 2026 परीक्षा 15 मई 2026 से 22 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

IBPS ने पीओ, एसओ समेत अन्य परीक्षाओं का जारी किया शेड्यूल, पढ़ें यहां डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।