1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या है योग्यता? जानें पूरी डिटेल

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या है योग्यता? जानें पूरी डिटेल

 Published : Sep 09, 2024 09:28 am IST,  Updated : Sep 09, 2024 09:32 am IST

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या है योग्यता- India TV Hindi
SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने की क्या है योग्यता Image Source : FILE

SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है।  स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा-2025 में सिपाही के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए अप्लाई करने के लिए क्या एलिजिबिलिटी है? आज इस खबर के जरिए हम आपको इस जानकारी से अवगत कराएंगे। 

क्या है एलिजिबिलिटी?

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कट-ऑफ तिथि, 01-01-2025 को या उससे पहले किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। 

उम्मीदवार की आयु 01-01-2025 तक 18-23 वर्ष होनी चाहिए (अर्थात, उम्मीदवार का जन्म 02-01-2002 से पहले और 01-01-2007 के बाद नहीं हुआ हो)।

क्या है आवेदन शुल्क?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ₹100/- है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टर कार्ड, मेस्ट्रो, रुपे डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल 

  • बीएसएफ: 15654 पद
  • सीआईएसएफ: 7145 पद
  • सीआरपीएफ: 11541 पद
  • एसएसबी: 819 पद
  • आईटीबीपी: 3017 पद
  • एआर: 1248 पद
  • एसएसएफ: 35 पद
  • एनसीबी: 22 पद

परीक्षा को अंग्रेजी, हिंदी समेत 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।इसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है।

ये भी पढ़ें- आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं दीपिका पादुकोण?

SSC CGL टियर 1 परीक्षा आज से शुरू, जानें एग्जाम हॉल में किन पर वस्तुओं पर है प्रतिबंध
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड में निकली भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, देखें पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।