अगर आप भी एक फॉरेस्ट गार्ड बनने की इच्छा रखते हैं और इसकी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक फॉरेस्ट गार्ड को कितनी सैलरी मिलती है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए जानते हैं।
यूपी में कितनी होती है फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी?
उत्तर प्रदेश में एक फॉरेस्ट गार्ड को लेवल 2 के तहत 19900 (मिनिमम) - 63200 (अधिकतम) रुपये तक सैलरी (बेसिक) मिलती है।
कब शुरू होंगे आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 है। वहीं, शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए वन रक्षक(Forest Guard), वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अप्लाई करने से पूर्व एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। इस भर्ती से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन
कैसे कर सकेंगे आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वन रक्षक(Forest Guard), वन्य जीव रक्षक भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। ट
- इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट लेना होगा।