1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी, 7500 है वैकेंसी

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती: जानें सेलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी, 7500 है वैकेंसी

 Published : Sep 16, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 04:51 pm IST

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : OFFICIAL WEBSITE @MPPOLICE.GOV.IN

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवार को कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इससे भिज्ञ होंगे।

कितनी सैलरी मिलेगी? 

आधिकारिक अधिसूचना से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 19500 रुपये से 62000 रुपये तक सैलरी(प्रतिमाह) मिलेगी। 

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा 30 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

आवेदन करने की योग्यता? 

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।