1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RBI Grade B भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? जानें; परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

RBI Grade B भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? जानें; परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

 Published : Aug 31, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 03:59 pm IST

RBI Grade B Recruitment 2024: जो उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी भर्ती में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है।

RBI ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी- India TV Hindi
RBI ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी Image Source : FILE

RBI Grade B Recruitment 2024: जिन उम्मीदवारों ने आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवदेन किया है उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड ने RBI ग्रेड बी भर्ती परीक्षा(फेज-1) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबासइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें डाउनलोड 

जो उम्मीदवार RBI Grade B भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध अवसर लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फिर से एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को RBI ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने पर, आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब अपने एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

क्या है चयन प्रक्रिया? 

  • इस भर्ती का चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। पहले चरण की परीक्षा में 4 विषय हैं- रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और अंग्रेजी। चरण 1 की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट है। स्कोरिंग सिस्टम के अनुसार, पूछे गए प्रश्नों में से 1/4 अंक नकारात्मक अंक के रूप में काटे जाएंगे।
  • जो लोग पहला चरण पास करेंगे, वे दूसरे चरण में बैठने के पात्र होंगे। दूसरे चरण मेंतीन पेपर होंगे। पेपर 1 और 3 वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक पेपर का मिश्रण हैं, जबकि पेपर 2 पूरी तरह से वर्णनात्मक है। बता दें कि फाइनल रिजल्ट तैयार करते समय इस चरण को ध्यान में रखा जाता है।
  • तीसरा चरण इंटर्व्यू का है। यह RBI ग्रेड बी चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। साक्षात्कार फेज में 75 अंक होते हैं। 

ये भी पढ़ें-  आखिर कितनी पढ़ी लिखी हैं गोल्ड मेडलिस्ट Avani Lekhara? 

यूपी DGP प्रशांत किशोर का बयान, बोले- करीब 40 हजार पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्ती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।