1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी DGP प्रशांत किशोर का बयान, बोले- करीब 40 हजार पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्ती

यूपी DGP प्रशांत किशोर का बयान, बोले- करीब 40 हजार पुलिसकर्मियों की जल्द होगी भर्ती

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 31, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 03:17 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस की और भर्ती होंगी।

यूपी DGP प्रशांत किशोर- India TV Hindi
यूपी DGP प्रशांत किशोर Image Source : PTI(FILE)

कड़े इंतजामों के बीच समूचे उत्तर प्रदेश में आज यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी(पांचवे दिन) दिन का एग्जाम आयोजित हो रहा है। परीक्षा की पहली पाली का एग्जाम संपन्न हो चुका है। दूसरी पाली का एग्जाम 3 बजे शुरू हो गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस की और भर्ती होंगी। उन्होंने बताया कि करीब 40 हजार की पुलिस भर्ती जल्द होगी। 

साथ ही उन्होंने 60244 पदों पर चल रही भर्ती परीक्षा पर कहा कि इस परीक्षा में जिन्होंने कुछ गलत किया वो जेल भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ी बात है कि बड़ी संख्या में महिलाएं आई हैं, बहुत अच्छा बैच आएगा ये। 

हाल में की थी सीएम योगी ने एक पुलिस भर्ती की घोषणा 

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रोग्राम के दौरान अगले दो सालों में यूपी पुलिस डिपार्टमेंट में एक लाख भर्तियों का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने  यह भी घोषणा की थी कि इस भर्ती में 20 परसेंट पद महिलाओं के लिए होंगे। 

बता दें कि 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए चल रही यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पहले यह परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक के कारण इस रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब यह परीक्षा फिर से आयोजित की गई है। इस बार परीक्षा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए या यूं कहें कि काफी पुख्ता इंतजामों के बीच एग्जाम का आयोजन किया गया।   

 

ये भी पढ़ें- खिर कितनी पढ़ी लिखी हैं गोल्ड मेडलिस्ट Avani Lekhara? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।